मदनपुर खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज पुरे औरंगाबाद जिले के सभी बाजारों में धनतेरस के त्यौहार को लेकर जम कर हुई खरीदारी । लोग सोना – चाँदी के आभुषण, चाँदी के बिक्टोरिया सिक्का, पीतल – ताँवे एवं स्टील के वर्तन, झाडू, मोरपंख, भगवान धनवंतरी एवं कुबेर की तस्वीर खुब खरीदे। मिट्टी के दिए, चौमुखी दिए, मोमवती, तेल, घी के साथ – साथ धन की पोटली की सामग्री खरीदनें


हेतु दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी । मदनपुर, खिरियावां, शिवगंज,देव, बालु गंज, हरिहर गंज, अम्बा, नवीनगर, बारूण, ओबरा, दाउदनगर, गोह, हसपुरा, रफीगंज, कासमा के बाजारों में गाहकों में खुब खरीदारी की । ऐसी शास्त्रीय मान्यता है कि घनतेरस को 12 बजे दिन के बाद सारे सामानों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धन पोटली के लिए कमलगट्टा, गोमती चक्र, कौड़ी, गोटा हल्दी, हरी इलायची, लौंग, धनिया, पीली सरसो, रोड़ी, सिन्दुर, कुछ नगदी रुपये या सिक्के रखकर इत्र से सुगंधित कर लाल या पीले रंग के कपड़े की पोटली मौली धागा से बाँधकर भगवान धनवंतरी एवं कुबेर को चढ़ाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। लक्ष्मी माता के पूजन के साथ इस घन पोटली की पूजन कर अपनी तिजोरी में रखनें से धन का आगमन बढ़ जाता है।
धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है।
