औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं का सरकार के समक्ष अधिवक्ता कल्याण से सम्बंधित कई लम्बित मांगों एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और महासचिव जगनरायण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जिसकी संचालन जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के उपाध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा और निगरानी सदस्य अनिल आशुतोष ने किया, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग थी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू हो, अधिवक्ता दुर्घटना बीमा, मेडिकल बीमा लागु हो, अधिवक्ताओं को साठ वर्ष पूर्ण होने पर पेशन योजना लागू हो, अधिवक्ता बीमा योजना लागू हो, अधिवक्ता मेडिकल क्लेम योजना लागू हो, अधिवक्ता दुर्घटना योजना लागू हो, अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार और अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई हो और न्यायमित्रों के बहुप्रतीक्षित मांग पर विचार किया जाए,आज जिला विधिज्ञ संघ के बैनर तले सेकडों अधिवक्ताओं ने जिला विधिज्ञ संघ से अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रमेश चौक होते हुए समाहरणालय औरंगाबाद पहुंचे और जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष ने अपनी मांग पत्र जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि को सोप कर शांतिपूर्ण लोट गये,इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सियाराम पांडेय, क्षीतिज रंजन,बबन सिंह,अनील कुमार सिंह, राधे श्याम प्रसाद, यमुना प्रसाद सिंह, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, अशोक पासवान,अनील कुमार सिन्हा,शिवराम, लक्ष्मी कांत उपाध्याय,विनय द्वेवैदी,शाहीद खान, अखिलेश ठाकुर सहित सेकडो अधिवक्तागण शामिल रहे।
