तजा खबर

जनपद के ब्यपार को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर

गाजियाबाद संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात।

जनपद के व्यापार को आगे बढ़ाने एवं व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से डीएम राकेश कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जनपद के व्यापारिक विकास एवं व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण कराने के उद्देश्य से डीएम राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में व्यापार बंधुओं की बैठक करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि व्यापारिक विकास की दृष्टि से जनपद गाजियाबाद महत्वपूर्ण जनपद है। सभी अधिकारीगण जनपद के व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद गाजियाबाद का व्यापारिक विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने व्यापारिक क्षेत्रों में विभिन्न अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को थाना स्तर पर व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक आयोजित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर की गई कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अवगत होते हुए लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों से संबंधित लंबित प्रकरण का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापार बंधुओं द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास नालों की साफ-सफाई, नाले का निर्माण, बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग, शौचालयों की साफ-सफाई एवं नए शौचालयों का निर्माण, पार्किंग की समस्या तथा अन्य स्थानों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने जैसी समस्याएं उठाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण किये जाने की समस्या के संबंध में बताये जाने पर निर्देशित किया गया कि नगर निगम एवं संबंधित विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाये। व्यापारिक प्रतिनिधियों के द्वारा बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि व्यापार के दृष्टिगत कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर जाम की स्थिति होने के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी प्रकार शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यातायात पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विशेष अभियान संचालित करते हुए व्यापारिक क्षेत्रों में जाम की स्थिति को मुक्त बना कर रखा जाए। इसके लिए कार्य योजना बनाकर अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का निराकरण संभव हो सके। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए कि व्यापारिक संगठनों के द्वारा व्यापार बंधु की बैठक में जो लिखित रूप से समस्याएं प्रस्तुत की गई हैं संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रथम निपुण अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त, संयुक्त आयुक्त संजय कुमार मिश्रा, संयुक्त आयुक्त राजकुमार सिंह, व्यापार से जुड़े हुए अन्य संबंधित अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *