तजा खबर

द लाइट सिनेमा का सफल लांचिंग से प्रसन्नता व्याप्त

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा द लाइट सिनेमा की सफल लांचिंग नरेंद्र टॉकीज औरंगाबाद में की गई , द लाइट सिनेमा एक आध्यात्मिक जगत की सिनेमा है,जिसमें साकार प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की जीवनी पर

आधारित यह 3D एनीमेशन मूवी है, जीसे देखने के बाद एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, फिल्म का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलित औरंगाबाद के  सांसद सुशील कुमार सिंह,कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, भाजपा कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एवं औरंगाबाद ब्रह्मा कुमारीज की मुख्य संचालिका

आदरणीय बीके सविता दीदी जी ने किया, गोह संगीता बहन, बारूण सिंकी बहन,अंबा बेबी बहन, देव शीला बहन,मदनपुर प्रियंका बहन, डिहरी काजल बहन,डालटेनगंज लाली बहन, भाई, बहन के साथ मूवी को देखने के लिए उपस्थित रही। लगभग 650 से भी अधिक दर्शक मौजूद रहे।