तजा खबर

मदनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

मदनपुर प्रखंड के बाजार स्थित धर्मशाला में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैंकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और राजनीतिक,सामाजिक,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं जिले में हो रहे लगातार विकास पर अपनी बातों को एक दूसरे के साथ साझा किया।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शुभेंदु शेखर सिंह ने उपस्थित सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी युवा देश के

भविष्य है और देश को आगे ले जाने का काम हम सभी युवाओ के कंधे पर है।हम सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है आज कार्यकर्ता के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और लगातार सफलता और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रयास,कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है जिसमे हम सभी कार्यकर्ता का अहम योगदान है।आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट जीतेगी एवं औरंगाबाद लोकसभा में ऐतिहासिक जीत होगा।आज सम्पूर्ण देश के युवा लोगों की पहली पसंद भाजपा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो की गारंटी का सभी मुरीद है।प्रधानमंत्री के साथ विकासशील से विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या,बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा के नेतृत्व में संगठन दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदनपुर के सभी युवा साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद और आभार।इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला पदाधिकारी शुभम सिंह,दिपक कुमार,ऋषि राज,अक्षय पांडेय,करिश्मा सिंह,रौशन सिंह,गुड्डू खान,राजीव रंजन,सोनू कुमार,विकेश सिंह,विकास बारूद,विकास काली,विश्वजीत कुमार,किशल्य कुमार,अभिषेक पाठक,पंचायत समिति सदस्य गोलू कुमार,गोपाल कुमार,नलिनी रंजन,अंकित सिंह,मितेन्द्र सिंह,मुखिया पंकज सिंह,राणा सिंह,पृथ्वी सिंह,आशुतोष कुमार,पप्पू कुमार,विशाल कुमार,ग़ालिब इकबाल,अमन कुमार,अभिषेक बाबा,सौरभ कुमार,गोलू कुमार,राहुल कुमार एवं सैंकड़ो की संख्या में युवा लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *