तजा खबर

गांधी जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आज निकलेगा साइकिल रैली

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

इंडियन सोशल एक्शन फोरम(इंसाफ) अपने सहयोगी संगठन ऑल इंडिया हॉकर्स फोरम के साथ मिलकर गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को राज्य के दस से अधिक जिलों में साइकिल रैली निकालेगा। इंसाफ के संयोजक इरफान अहमद ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ जलवायु परिवतन के मुहिम को लेकर भारत के विभिन्न राज्यों में जागरूकता अभियान आरंभ कर रहा है। इस सिलसिले में बिहार इकाई ने निर्णय लिया है कि 2 अक्टूबर को बिहार के 10 से 12 जिले में इंसाफ, हॉकर्स फोरम व सहयोगी संगठन एक साथ मिलकर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक साइकिल रैली निकालेगी। यह रैली जिलों में स्थित महात्मा गांधी की किसी प्रतिमा के समक्ष सभा में तब्दील हो जाएगी। जहां शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ जयवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर अपना संकल्प दुहराया जाएगा। अंत में पटना में 5 एवं 6 नवंबर को अपने सहयोगी संगठन के साथ राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन कर इस अभियान का समापन किया जाएगा। इसी कन्वेंशन में बिहार इकाई इस मसले को लेकर अपनी भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार करेगी।
  उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को औरंगाबाद, रोहतास, छपरा, सिवान, आरा, जहानाबाद, लखीसराय व दरभंगा में होगा।

1 thought on “गांधी जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आज निकलेगा साइकिल रैली”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *