तजा खबर

पीएम मोदी व सीएम नीतीश के सभा को लेकर भाजपा ने किया बैठक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद में 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आगमन के तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का बैठक जदयु के जिलाध्यक्ष सह रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक सिंह के अध्यक्षता में किया गया इस बैठक का संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद सुशील कुमार सिंह,काराकाट सांसद महाबली सिंह,पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह,विधान पार्षद दिलीप सिंह,पूर्व विधायक ललन राम उपस्थित रहे।इस बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण एवं रामलला के विराजमान होने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार बिहार के भगवान भास्कर की पावन भूमि औरंगाबाद आ रहे है।इस कार्यक्रम को लेकर एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी काफी उत्साह है।इस सभा के पहले प्रधानमंत्री 2015 में औरंगाबाद आए थे उस सभा मे जितनी भीड़ हुई थी उसका रिकॉर्ड 2 मार्च को होने वाले सभा में टूटेगा और अप्रत्याशित भीड़ होगा।इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,पशुपतिनाथ पारस के साथ-साथ एनडीए के प्रमुख नेताओं का आगमन होना है।जिसमें औरंगाबाद,गया,जहानाबाद,काराकाट,सासाराम लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के कार्यकर्ता लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे इसके साथ एनडीए सरकार में महिलाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है जिससे बड़ी संख्या में महिलाएँ लाभान्वित हो रही है जिसका परिणाम है कि इस आमसभा में बहुत बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल होंगी।इस मौके पर काराकाट सांसद महाबली सिंह ने कहा कि इस सभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग आ रहे है यह सभा मे जो भीड़ होगा वह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होगा और सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी गाँव मे लगातार बैठक एवं जन सम्पर्क कर रहे है और लोगों में बहुत खुशी है।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद चन्द्रवंशी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों का विकास के साथ-साथ सम्मान मिला है उससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अतिपिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,लोजपा(रामबिलास) के जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह,आर.एल.जे.पी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,हम (से.) जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह,आर.एल.पी जिलाध्यक्ष अशोक मेहता,जदयु नेता संजीव सिंह,सिद्धनाथ मिश्रा,अनिल सिंह,लोकसभा विस्तारक विकास राय उर्फ भोजपुरिया बाबा,वार्ड पार्षद सह जदयू नेत्री मंजरी सिंह,रीता कुशवाहा,नंदिता सिंह,जदयु प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह,जदयु जिला प्रवक्ता अजिताभ सिंह उर्फ रिंकू सिंह,जदयु जिला उपाध्यक्ष ओमकार सिंह,जदयु जिला महासचिव प्रभाकर कुमार,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,लोजपा रा. के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह,जिला प्रवक्ता रोहित सिंह,संजय गुप्ता,भीम सिंह,युगल सिंह,जुगनू अहमद,उदय सिंह,अभिषेक सिंह वसु,ऋषि सिंह,गुड्डू कुमार,लवकुश कुमार,चंदन गिरी,एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।