तजा खबर

अधिवक्ता देवाधार सिंह नहीं रहे

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार


ज़िला विधिक संघ औरंगाबाद के अधिवक्ता देवाधार सिंह के आक्समिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और

संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया, सर्वप्रथम देवाधार सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ,शहर के सत्येन्द्र नगर निवासी देवाधार सिंह 1997 से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में विधि व्यवसाय करते थे वे आपराधिक मामलों में अधिक रुचि रखते थे, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित शोक सभा में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिकांश अधिवक्ता उपस्थित थे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शान्ति की प्रार्थना की, और सभी ने अपने आप को न्यायिक कार्य से विरत रखा।