तजा खबर

सुनील सिंह के आकस्मिक मौत से शोक की लहर

नवादा से गौरी विश्वकर्मा का रिपोर्ट

4 मार्च 24 को खबर सुप्रभात के मगध प्रमंडल प्रतिनिधि डी के अकेला के बहनोई सुनिल सिंह पिता मदन सिंह नालंदा जिला अन्तर्गत ग्राम चेरो के निवासी का अल्प आयु में दिन 2 बजे देहांत हो गया। ये कैंसर से पीड़ित थे। अपने परिवार के लोग इनके सटीक ईलाज हेतु दिल्ली, कलकता और मुम्बई में अथक प्रयास किए। लेकिन सभी जगह के डाक्टर ने जबाव दे दिए कि अब ये लाइलाज हैं। आज 2 बजे दिन अपराह्न में इनकी मृत्यु हो गई। 6 मार्च 24 को इनके एक मात्र पुत्र की शादी अशोक धाम लखीसराय में होने वाला था। शादी की सारी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन इसी के बीच इनका देहावसान हो गया। बेहद दुखद संकटग्रस्त विसम परिस्थित में समस्त परिवार शोकाकुल हैं। उक्त सम्वेदनशील घटनाक्रम को लेकर समस्त परिवार और हितैषी शोकाकुल हैं। श्री राज कृष्णा एजुकेशन एन्ड बेलफेयर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सभी लोग काफी मर्माहत हैं। सबों ने शोक संवेदना व्यक्त किए हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अनिल प्रसाद सिंह ,शशिभूषण शर्मा , संजीरा देवी, राजेन्द्र राजवंशी, लक्ष्मी देवी, मनटु कुमार, मौजी राम , लक्ष्मण दास,,रामजन्म चौहान, अनिल रविदास, प्रकाश यादव, अर्जुन चौधरी यादि हैं।