तजा खबर

देहरादून में छपा था भारत का संविधान, सर्वे आफ इंडिया को मिली थी जिम्मेवारी : आलोक

आलोक कुमार संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात

भारत का संविधान यानी जमीन के टुकड़े को देश बनाने वाला अनुशासन, आजादी को जीने के लिए जरूरी बंधन और अनगिनत शहीदों के जज्बात और संघर्ष की इबारत। दुनिया के सबसे बड़े   लिखित संविधान को अमलीजामा पहनाने के बाद सबसे बड़ा काम था उसकी छपाई का। इसकी जिम्मेदारी दी गई देहरादून के सर्वे आंफ इंडिया को, जिसने 5 साल में इसकी हजार प्रतियां छापीं। पहली छपी प्रति आज भी सर्वे आंफ इंडिया के देहरादून आंफिस में मौजूद हैं। लेकिन आज दुःख इस बात के लिए है कि आज देश के संविधान और संवैधानिक मर्यादाओं को तार- तार कुछ भ्रष्ट अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावे नैतिक रूप से भटक चुके लोग कर रहे हैं।