केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आने वाले साल में विश्व की जनसंख्या में नया रिकॉर्ड बनने वाला है। साल 2023 में जनसंख्या में लगभग 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ। नए साल (1जनवरी) के दिन कुल वैश्विक आबादी के आठ अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों का मौत होने का अनुमान है।