तजा खबर

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने से पूर्व जिला अध्यक्ष ने जाहिर की प्रसन्नता।

औरंगाबाद संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने एकनाश शिंदे को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम बनने वाले देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी. उन्होंने शिंदे को जमीनी नेता बताते हुए कहां कि वह महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार आने के बाद जिस प्रकार से निरंकुशता और तानाशाही बढ़ रही थी इससे स्वयं उनके ही विधायक नाराज थे जिस कारण एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय किया गया और अब यह सरकार महाराष्ट्र में सुशासन की सरकार लाएगी।
बधाई देने वाले में भाजपा नेता अधिवक्ता इंद्रदेव यादव बृजेंद्र कुमार सिंह ,अरविंद सिंह, विनोद शर्मा ,टुना प्रसाद गुप्ता ,अनिल गुप्ता ,रघुनाथ राम ,विजय प्रसाद निराला ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,विनोद सिंह ,अविनाश कुमार ,सुशील कुमार, मुकेश शाह ,विवेक कुमार ,अशोक पांडे शामिल थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *