तजा खबर

संघर्ष न्याय मोर्चा का आक्रोश पूर्ण धरना -प्रदर्शन

नवादा से डी०के० अकेला का रिपोर्ट

नवादा जिला मुख्यालय पर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के तत्वावधान में आक्रोश पूर्ण विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्ष ता सुनील प्रसाद ने की। के धरना-प्रदर्शन एक मात्र लक्ष्य व उदेश्य से आयोजित था। सहारा बैंक में जमा अपने ही पैसे को वापस करवाने खातिर हजारों-हजार लोग आज संयुक्त जन आंदोलन के रास्ते पर उतर चूके हैं।
उक्त धरना-प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में न्याय मोर्चा के उपाध्यक्ष चन्द्रमणी मिश्रा, दिनेश कुमार पांडेय, हरिमोहन कुमार व धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष: मनोज कुमार, महासचिव: राजेश कुमार सिन्हा, प्रवक्ता: वरूण कुमार, सचिव: प्रमोद कुमार वर्मा, उदय शंकर प्रसाद, मीडिया प्रभारी: संजय कुमार एवं सलाहकार : कृष्णचन्द्र प्रसाद समेत कई संगठन और पार्टी के नेताओं ने इनके न्योचित मांगों का पुरज़ोर समर्थन किया।