तजा खबर

सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का ध्वजारोहण संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

सदर प्रखंड के ग्राम खैरा सलेम में श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का ध्वज लगाकर शुभारंभ किया गया।यह महायज्ञ श्री स्वामी राघव प्रपन्नाचार्य जी के तत्वावधान में किया जाएगा इस मौके पर परसडीह पंचायत के विभिन्न गाँव के एवं श्री सूर्य नारायण समिति के सभी सदस्य एवं सैंकड़ो की संख्या में धर्मावलम्बी माताओं एवं पुरुष लोग भक्तिमय माहौल में शामिल हुए यह महायज्ञ 29.01.2024 से 04.02.2024 तक भव्य तरीके से किया जाएगा जिसमे प्रतिदिन प्रवचन,रासलीला का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर श्री स्वामी राघव प्रपन्नाचार्य ने सभी श्रद्धालु भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ का आयोजन से क्षेत्र में सुबृष्ट होती है,आसपास का वातावरण शुद्ध होता है तथा मानव में सद्बुद्धि आती है।अच्छी बारिश होने से पैदावार भी बेहतर होता है तथा इससे मानव समाज स्वस्थ रहता है।महायज्ञ में सभी देवी देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया जाता है। इस वैदिक कर्मकांड से यज्ञ में सभी देवता भी विराजमान होते हैं। महायज्ञ का धुंआ जहां तक पहुंचता है तथा वैदिक मंत्रोच्चारण भी जिन जिन प्राणियों के कर्णगोचर होते हैं उनमे पुन्य और सद्गुण का संचार होता है।आचार्य ने बताया कि देवता के प्रति समर्पण भाव से आना चाहिए तथा महायज्ञ का अवश्य दर्शन करना चाहिए।यज्ञ ही श्रेष्ठ कर्म है इसे कभी भी त्यागना नहीं चाहिए। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन से विश्व कल्याण होता है।इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंह,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अधिवक्ता शिवपूजन पासवान,पूर्व वार्ड सदस्य मुंगी देवी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,रणवीर सिंह,रंजीत सिंह,सत्येन्द्र सिंह,अन्नू सिंह,टुन्न सिंह,उपेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह,दिनेश कुमार,भाजपा नेता रामरूप सिंह,मूंगा साधु,महेन्द्र सिंह,दिनेश सिंह,रामसूचित सिंह,मनोज पासवान,बिनोद सिंह,चंदन सिंह,रोहित सिंह,विकाश कुमार,ननकेश सिंह,अभिषेक सिंह,विनय सिंह,नागेन्द्र सिंह,कुंडल सिंह,अविनाश सिंह,नरेश सिंह,सुरेश सिंह,लूटन पासवान,जद्दु सिंह,अरबिन्द सिंह,मुन्ना सिंह,नंदन सिंह,रामा सिंह,रितेश सिंह,एवं सैंकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

1 thought on “सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का ध्वजारोहण संपन्न”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *