तजा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियाॅं पुरी, 11 बेचों के माध्यम से किये जायेंगें, सुलहनीय वादों का निस्तारण : सचिव

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में दिनांक 09.03.2024 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियाॅं पुरी कर ली गयी है, और इससे सम्बन्धित अधिसूचना जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री अशोक राज द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुकुल राम द्वारा बताया कि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के लिए 09 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा इसी प्रकार अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर के लिए 02 बेंचों का गठन किया गया है जहां पर सुलहनीय वादों का निस्तारण की कार्रवाई की जायेगी। सचिव ने बताया कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक में वादों के निष्पादन हेतु बेंच संख्या 01 मोटर दुर्घटना वाद, ईजराय वाद, भरण-पोषण वाद तथा पारिवारिक मामलें, बेंच संख्या बेंच संख्या 2 पर औरंगाबाद जिले के सभी मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ऋण से सम्बन्धित वाद, बेंच संख्या 3 पर शेष सभी बैंक ऋण से सम्बन्धित वाद, बेंच संख्या 04 मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधकारी ,प्रथम के न्यायालय से सम्बन्धित वाद तथा दूरभाष, वन, बिजली इत्यादि से सम्बन्धित वाद, बेंच संख्या 05 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, चतुर्थ एवं षष्टम तथा अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद, बेंच संख्या 06 में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तृतीय एवं सप्तम बेंच संख्या 07 में श्रीमती नेहा दयाल, श्री ओम प्रकाश नारायण सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद, बेंच संख्या 08 पर श्रीमती निधि जायसवाल, श्री शोभित सौरभ न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद एवं एन0आई0 अधिनियम से सम्बन्धित वाद, बेंच संख्या 09 पर श्री शाद रज्जाक एवं प्रभारी न्यायालय श्रीमती नेहा के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निष्तारण की कार्रवाई की जायेगी। , अनुमण्डलीय न्यायालय दाउदनगर के लिए बेंच संख्या 10 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से एवं श्वेताभ शाण्डील्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित एवं दिवानी वाद का निस्तारण किया जायेगा। बेंच संख्या 11 पर मुन्सफ के न्यायालय से सम्बन्धित दिवानी वाद एवं श्री आषिष कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी, दाउदनगर न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद तथा दूरभाष से सम्बन्धित वादों का निस्तारण की कार्रवाई किया जायेगा, जिसके लिए तैयारियाॅं पूर्ण कर ली गयी है। सचिव द्वारा बताया कि विभिन्न न्यायालयों तथा बैंक ऋण से सम्बन्धित बड़ी मात्रा में नोटिस पक्षकारों को तामिला कराया गया तथा दूरभाषिक सूचना भी उन्हें दी गयी है, जिसका साकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सचिव द्वारा जिले वासियों से यह अपील भी किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक फायदा उठायें और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आकर अपने वादों को निस्तारण कराने में विषेष रूचि लें और राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा जिले वासियों को अधिक से अधिक लोगो को मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है।