तजा खबर

एनडीए को लोकसभा चुनाव में झटका लगने की उम्मीद

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एक सर्वे आया है। सर्वे में एनडीए गठबंधन को पिछले साल की तुलना में इस बार झटका लगने का उम्मीद है ।एक निजी चैनल का सर्वे में इस बार एनडीए को 7 सीटों का नुकसान हो सकता है। 2024 के लोस के चुनाव में एनडीए को 32 सीटें मिलने का अनुमान है। 2019 में बीजेपी और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लडा़ था। जबकि लोजपा को 6 सीटें मिली थीं। तब कुल 39 सीटों पर जीत मिली थीं। एक सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी।