तजा खबर

फुलडीहा गांव में भाजपा का कार्यशाला संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पार्टी का कार्यशाला आयोजित प्रखंड क्षेत्र के फुलडीहा गांव में बुधवार को भाजपा टंडवा मंडल के फुलडीहा में गांव चलो अभियान के तहत मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष तथा बीएलओ 2 तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवास करने का सलाह देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से मिलने का निर्देश दिया गया।बूथ समिति सशक्त करने की सलाह दिया गया। कार्यशाला टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उमेश प्रताप सिंह,लोकसभा विस्तारक भोजपुरिया बाबा,विधानसभा विस्तारक बृजेश कुमार,मंडल महामंत्री संजय प्रसाद,अजीत तिवारी उर्फ डब्लू तिवारी,संजय सिंह, विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, अनिल पांडेय,बसंत चंद्रवंशी,विवेक सिंह, टंडवा मंडल प्रभारी सुनील कुमार समेत कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित थे।