तजा खबर

बालात्कारियों को बचाने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान , महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने हेतु महिला संगठन ने बैठक कर बनाया रणनीति

दाउदनगर ( काराकाट) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

भाकपा-माले के महिला संगठन आखिल भारतीय प्रगतिशील महिला ऐसोसिएशन (एऐपवा )महिलाओं को महंगाई की आग में झोंकनेवाली व बालात्कारियों को बचाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ तथा महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने का आह्वान आज सोमवार को दाउदनगर

प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित महिला नेत्री

अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आम मतदाताओं से आह्वान किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐपवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी के सदस्य कृष्णाधिकारी, ऐपवा के राज्य सचिव सह भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य अनिता सिन्हा काराकाट संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह को जिताने का आह्वान किया। दोनो महिला नेत्री ने कहा कि ऐपवा के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार किया है। एक सवाल के उतर में कहा कि काराकाट में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में लहर है और इस बार राजाराम सिंह चुनाव जितकर संसद में जाएंगे। दिल्ली सीएम हाउस में महिला राज्य सभा सदस्य के साथ हुए दुर्व्यवहार के सवाल पर महिला नेत्री ने कही कि किसी भी महिला के साथ हुए अन्याय का ऐपवा विरोध करता है लेकिन अभी तक महिला राज्यसभा सदस्य के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना साबित नहीं हो सका है। प्रेस कांफ्रेंस में महिला नेत्री ने कहा कि बिल्कीस बानो, उन्नाव, हाथरस, कुश्ती महिला खिलाडियों से लेकर प्रज्वल रवन्ना आदि सैकड़ो महिला उत्पीड़न की घटनाओं के उत्पीड़कों को मोदी सरकार ने बचाने का काम किया है। महंगाई की मार से महिलाएं परेशान हैं। गांव की गरीब महिलाओं ने अपने घरों में रखे खाली गैस सिलेंडर को दिखाया,और कहा कि ये वर्षों से खाली पड़ी है। गैस की कीमत इतनी ज्यादा है कि भरवाना मुश्किल है।खाने पीने से लेकर सभी चीजों की कीमत इतनी बढ़ गई है कि जीवन जीना कठिन हो गया है।