तजा खबर

गाजियाबाद जिला प्रशासन का बड़ा कारवाई , अबैध कब्जा को कराया गया कब्जा मुक्त।

गाजियाबाद संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही ग्राम मसूरी में बंजर के रूप में दर्ज सरकारी सम्पत्ति कीमत 3.5 करोड़ अवैध अतिक्रमण को कराया गया कब्जा मुक्त जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज ग्राम मसूरी के खसरा नम्बर 582 क्षेत्रफल 1.256 हेक्टेयर जो अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है पर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कब्जामुक्त जमीन की अनुमानित मूल्य लगभग 3.5 करोड़ है। उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही निरंतर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

1 thought on “गाजियाबाद जिला प्रशासन का बड़ा कारवाई , अबैध कब्जा को कराया गया कब्जा मुक्त।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *