तजा खबर

जदयू – भाजपा का अधिकारिक सूची जारी: औरंगाबाद से सुशील तो नवादा से विवेक ठाकुर बने उम्मीदवार , 8 सांसदों का कटा टिकट

नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भाजपा और जदयू ने अपने कुल 33 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। जदयू और भाजपा    अपनी पांचवीं लिस्ट में बिहार के सभी 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। दोनों पार्टियों ने 8 सांसदों के टिकट काटे हैं। इनमें से तीन सांसदों के टिकट सीटों के बदलने की वजह से कटे हैं। इनमें शिवहर, काराकाट और गया शामिल है। बीजेपी की लिस्ट में एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है, जबकि जेडीयू की लिस्ट में शिवहर से लवली आनंद और सीवान से विजयलक्ष्मी हैं। नवादा में भाजपा जहां इस बार विवेक ठाकुर पर भरोसा जताया है वहीं औरंगाबाद में सुशील सिंह को आख़िर कार तीसरी बार टिकट देकर पुनः भरोसा जताया है। टिकट का अधिकारीक घोषणा होते ही सभी तरह के अफवाहों तथा अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।

भाजपा उम्मीदवारों के सूची

सीट शेयरिंग के मुताबिक भाजपा एक बार फिर से बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार शिवहर की जगह लोजपा की नवादा सीट एक बार फिर से अपने हिस्से में ली है। बीजेपी ने अश्विनी चौबे को छोड़कर अपने सभी सीनियर लीडर पर भरोसा जताया है। बेगूसराय

से गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव को फिर टिकट दिया है। रामकृपाल के सामने लालू की बेटी मीसा भारती हैं।

इनका टिकट कटा

बक्सर सीट से अश्विनी चौबे का नाम कटा है। उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट इस बार कट गया है। अजय की जगह राज भूषण निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सासाराम सीट से छेदी पासवान को भी टिकट नहीं मिला है। सासाराम से शिवेश राम पर भरोसा जताया है। शिवहर की सांसद रही रमा देवी को कहीं से टिकट नहीं मिला है। सीट शेयरिंग में यह सीट पहले ही जदयू के पास चली गई है।

यहां देखें बीजेपी उम्मीदवारों की सूची…

यहां से सबसे ज्यादा चर्चा पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर के चुनाव लड़ने की थी। पार्टी ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और उजियारपुर से नित्यानंद राय पर पार्टी एक बार फिर से भरोसा जताया है। बताते चलें कि आरा सीट से भोजपुर स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थीं। पवन सिंह को आसनसोल से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

वहीं, पटना में अमित शाह की रैली के बाद पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव का चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा था। पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा सीट से 2015 में बीजेपी से विधायक बने। 2015 में इस सीट से BJP ने JDU को मात दी थी। मिथिलेश तिवारी ने 5 लाख 6 हजार 162 वोट

मिथिलेश तिवारी ने 5 लाख 6 हजार 162 वोट हासिल किया था। हालांकि 2020 में मिथिलेश तिवारी हार गए हैं। इस सीट से RJD ने जीत हासिल की थी। अब बीजेपी ने बक्सर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

लिस्ट में एक भी महिला प्रत्याशी का नाम नहीं

बीजेपी ने लिस्ट में जिन 17 चेहरों को अपना प्रत्याशी बनाया है उसमें से एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है। शिवहर सीट जेडीयू के खाते में गई है तो वहां से रमा देवी का टिकट कट गया है। शिवहर से जेडीयू के टिकट पर लवली आनंद को पार्टी ने मौका दिया है।

अब जेडीयू की लिस्ट पर बात

जेडीयू में मची भगदड़ के बीच पार्टी ने अपने 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जेडीयू ने 4 सीटों पर कैंडिडेट बदले हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सीवान की कविता सिंह का है, जिनका टिकट कटा है। उनकी जगह पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पार्टी ने सीवान से टिकट

दिया है। विजय लक्ष्मी कुशवाहा जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं। वो शनिवार को ही पार्टी में शामिल हुई हैं।

मुंगेर से ललन सिंह को बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता टक्कर देंगी। वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार को टिकट मिला है।

जदयू के उम्मीदवारों की लिस्ट

इसके अलावा पार्टी ने सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया है। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर जदयू को टिकट दिया गया है। उन्होंने इसकी घोषणा तीन महीने पहले ही कर दी थी।

सुनील कुमार पिंटू लगातार पार्टी लाइन से इतर ये कहते आ रहे थे कि वे भाजपा के सिपाही हैं। केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर पिछली बार वो जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़े थे।

अब तक एनडीए ने 36 नामो का फाइनल कर दिया है।

बीजेपी और जेडीयू की लिस्ट के बाद सिर्फ 4 सीटों पर एनडीए के कैंडिडेट के नाम बचे हैं। बीजेपी ने 17 और जेडीयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने एक सीट पर कैंडिडेट घोषित किए हैं। गया से खुद हम के संरक्षक जीतन राम मांझी और काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। अब चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते की वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया से ही कैंडिडेट घोषित करना रह गए हैं।