तजा खबर

भाजपा नेता ने जताया हर्ष

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर जगत प्रसाद नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।बधाई देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा की अध्यक्ष के रूप में आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित किया है तथा निश्चित रूप में पुनः आपके मार्गदर्शन में भाजपा आगामी चुनाव में नई ऊंचाई स्थापित करेगी तथा संगठनात्मक संरचना का विकास होगा एवं कार्यकर्ता समर्पित होकर विचारधारा को विस्तार करने में भी जी जान लगाएंगे ।आज निश्चित ही आपके ऊर्जावान नेतृत्व में हम सभी सेवा ही संगठन का भाव चलते हुए हर 1 बूथ

को राष्ट्रीय भाव से कार्य करते हुए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश भर में और ज्यादा मजबूत होगी।
बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव लक्ष्मी नारायण सिंह अरविंद सिंह सुनील कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार सुनील कुमार शर्मा विनोद सिंह अनिल कुमार गुप्ता टुना प्रसाद गुप्ता अविनाश कुमार विनोद कुमार शर्मा विजय प्रसाद निराला रघुनाथ राम जुगल किशोर सिंह ललेंनदर शर्मा अनिल सिंह मुकेश साव मधेशवर चंद्रवंशी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *