तजा खबर

25 एकड भूमि में हो रहा था अफीम के खेती, स्थानीय पुलिस थी बेखबर, इंटेलिजेंस के सूचना पर किया गया नष्ट, धारा एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार : थानाध्यक्ष

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में गया व औरंगाबाद जिले के पहाड़ एवं जंगल तटीय इलाकों में महिनों से अवैध रूप से अफीम के खेती किया जा रहा था। आश्चर्य तो यह है कि महिनों से अफीम के खेती का धंधा फल-फूल रहा था और स्थानीय मदनपुर थाना को इसकी थोड़ा सा भी

जानकारी तो दुर भनक भी नहीं था। जब पौधा बड़ा हो गया और उसमें फूल लगने लगा उसके बावजूद भी स्थानीय थाना को जानकारी नहीं था। जब इसकी जानकारी इंटेलिजेंस इनपुट को मिली तब आनन फानन में पुलिस हरक्त में आईं और 25 एकड़ भूमि में अफीम के लगे फसल को नष्ट किया तथा एनडी पीएस के धारा में प्राथमिकी दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष नेभी  खबर सुप्रभात को बताया कि अफीम के खेती कब से हो रहा था उसकी जानकारी नहीं था। जब इंटेलिजेंस इनपुट द्वारा जानकारी प्राप्त हुई तो 25एकड भूमि में लगे अफीम के फसल को नष्ट किया गया तथा एनडी पीएस एक्ट के तहत 7लोगों को गिरफ्तार किया गया है।