तजा खबर

अम्बा में भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

अम्बा ( औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा स्थित कुटुंबा मंडल कार्यालय में “गांव चलो अभियान “के निमित जो 9,10,11 फरवरी को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है सभी बूथ व गावों में 24 घंटे का प्रवास का कार्यक्रम के विषय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार और संचालन इस कार्यक्रम के मंडल संयोजक सह महामंत्री अभय पासवान ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम कुमार सिंह जिला संयोजक गांव चलो। अभियान सह पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी हर गांव में प्रवास कर बताना है यह अभियान विशेष कर 9,10,11 को चलेगा। लोकसभा विस्तारक विकास राय उर्फ भोजपुरिया बाबा ने भी इस कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में सुनील सिंह टंडवा मंडल प्रभारी,विधान सभा विस्तारक ब्रजेश कुमार,जिला मंत्री रेखा पासवान, सडा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सिंह,उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे,नवल किशोर पाठक संगठन मंत्री,सत्येंद्र आजाद,संतोष सिंह व अन्य लोग शामिल रहें।