तजा खबर

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाइक बरामद

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

गुप्त सूचना के अधार पर औरंगाबाद नगर थाना कांड संख्या 720/22 के वांछित अभियुक्त मोहित शुक्ला एवं सुधीर दुबे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त कांड संख्या के वांछित अभियुक्त मोहित और सुधीर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार के आस पास छिपा हुआ है। गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपितों के अलावे एक बाइक भी जप्त किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट से प्राप्त हुई है। प्रेस नोट के अनुसार विशेष टीम में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (जिला सूचना) सुशील कुमार, सिपाही संख्या 25ओमप्रकाश कुमार, सिपाही संख्या 751विवेक कुमार, सिपाही संख्या 1337सिताराम पासवान शामिल थे।

1 thought on “वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाइक बरामद”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *