तजा खबर

मनोज बने कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी तो चैनपुर के चंद्रभूषण गुप्ता

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के सभी छः प्रखंड विकास पदाधिकारी को तबादला कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना 30 जून को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता को तबादला कर चैनपुर (कैमुर) के प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है तथा बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पूर्व में भी कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रह चुके हैं। राजेश कुमार दिनकर को गोह, पन्ना लाल को बारुण, प्रदीप कुमार चौधरी को हसपुरा, रमन सिन्हा को औरंगाबाद, यूनुस सलीम को ओबरा, रीतम कुमार को रफीगंज का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *