तजा खबर

भाजपा के सदस्यता ग्रहण किया

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के ऊपर आस्था ब्यक्त करते हुए एवं औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में सांसद आवास सिंह कोठी पर नबीनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भोला साव,टंडवा पंचायत समिति सदस्य विवेक राज,पंचायत समिति चंदन कुमार,पंचायत समिति संतोष चौहान,पंचायत समिति राजाराम चौधरी पंचायत

समिति प्रतिनिधि छोटू राम,पंचायत समिति प्रदीप पाल,पंचायत समिति प्रतिनिधि धर्मेंद्र मेहता,पंचायत समिति नौशाद आलम,समिति प्रतिनिधि रामजी राम पासवान,पंचायत समिति राम सिंह पंचायत समिति विमलेश सिंह,पंचायत समिति पिंटू कुमार सिंह,पंचायत समिति रामकुमार पासवान,पंचायत समिति प्रतिनिधि धर्मराज कुमार रजक सभी लोग भाजपा में शामिल हुए और सदस्यता ग्रहण किया।जिसमे मुख्य भूमिका भाजपा नेता प्रितेश सौरभ उर्फ मिंटू सिंह की रही जिन्होंने सभी लोगो को भाजपा पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यो,आत्मनिर्भर भारत,एक भारत श्रेष्ठ भारत,राष्ट्र की एकता और अखंडता एवं विकास की ओर अग्रसर होने आदि विभिन्न कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है इन सभी लोगो को शामिल होने से पार्टी सशक्त एवं मजबूत होगा।प्रमुख प्रतिनिधि भोला साव एवं पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद सुशील कुमार सिंह के विकास कार्यो से पर प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है।हम सभी लोग 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपार बहुमत से चुनाव जिताने में भरपूर सहयोग करेंगे।सभी सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।इस अवसर पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह भाजपा महामंत्री मुकेश कुमार सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता दीपक सिंह किसान मोर्चा नबीनगर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह,नबीनगर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अमित कुमार पिंटू, राजेन्द्र सिंह,अक्षय पाण्डेय,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन उर्फ अप्पू, संतन सिंह एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।