तजा खबर

गया में नकली नोट छापने वाला गिरोह का उद्भेदन

गया संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गया में चेरकी थाना क्षेत्र के कुरवामा गांव में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिले में नकली नोट छापने की मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 6 महीने से ये लोग नकली नोट छापने में लगे हुए थे। पुलिस ने नकली नोट 4 लाख 73 हजार बरामद किए हैं। इनमें से 500, 200, 100 और 50 रुपए के नकली नोट शामिल हैं।