हसपुरा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दाउदनगर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकौनी के क्रीड़ा स्थल पर चार दिवसीय यूनिटी लोकरंग समारोह के दूसरे दिन दो नाटकों का मंचन किया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद’अचल’, प्रो.श्रीधर करुणानिधि लेखिका ट्विंकल रक्षिता, रंगकर्मी ब्रजेश कुमार, साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात आगत अतिथियों का स्वागत यूनिटी संस्था के
पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। कार्यक्रम के दौरान ट्विंकल रक्षिता की कहानी ‘एक चट्टान गिरती है खामोशी की नींद में’ पर एक्स्ट्रा ऑर्गेनाइजेशन इलाहाबाद द्वारा प्रस्तुति की गई ।जबकि दूसरा नाटक एक्स्ट्रा ऑर्गेनाइजेशन इलाहाबाद के द्वा द्वारा ही प्रेमचंद की कहानी का नाट्य रूपांतरण ‘बड़े भाई साहब’ की प्रस्तुति की गई। जहां’ एक चट्टान गिरते हैं खामोशी की नींद में ‘की एकल प्रस्तुति शिव गुप्ता के निर्देशन में कविता यादव ने एक नारी की व्यथा और यौन शोषण की प्रस्तुति बहुत ही बेहतर तरीके से की। दर्शकों की आंखों में आंसू लाने पर मजबूर कर दिया। वहीं निलेश के निर्देशन में ‘बड़े भाई साहब ‘की प्रस्तुति ने कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जहां किशोर ने किया, वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रमाकांत सिंह, फिल्म निदेशक रवि कांत ,शशीकांत, श्रीनिवास मंडल ,अंबुज कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई।