अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात
अम्बा थाना क्षेत्र के झखरी गांव से एक युवक को पटना पुलिस अम्बा थाना के सहयोग से हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक का नाम सुधिर सिंह पिता रामजन्म सिंह बताया जा रहा है। हला की इस संबंध में पूछे जाने पर अम्बा थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हिरासत में पटना के टीम लिया है और अभी पुछताछ जारी है अभी कुछ भी बताना उचित नहीं होगा। हला की सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पटना में उसका कुछ अपराधीक गति विधी में संलीप्तता रहा है जिससे की पुछ ताछ चल रहा है और पुछ ताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।