औरंगाबाद : सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा इन दिनों सनातन बिरोधी एवं समाज में जातिय विष घोलने का व्यान दे रहे हैं। एक तो शुरू से ही सांसद घोर स्वर्ण बिरोधी रहे हैं, और अब पिछड़ा – दलित में भी जहर घोलकर लड़ानें का काम कर रहे हैं। यह कहना है कुटुम्बा ( सु.) के लोकप्रिय विधायक ललन भुंईया का । विधायक नें आगे कहा कि

घीरेन्द्र शास्त्री सनातन के प्रहरी के साथ – साथ एक सवर्ण समाज के ब्रह्मण जाति से आते हैं, इसीलिए सांसद इनका बिरोध कर रहे हैं । यह इनकी ओछी राजनीति एवं विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। एक सांसद – विधायक का काम किसी भी समाज के धार्मिक आयोजन में सहयोग करनें का होता है,न क बाधा उत्पन्न करनें का । नवीनगर का रास्ता कुटुम्बा क्षेत्र से होकर ही जाता है, जो मेरे विधान सभा क्षेत्र में आता है। सांसद अगर अपनें आप को खुब बाहुबली समझते हैं तो, घीरेन्द्र शास्त्री जी के सनातनी कार्यक्रम को रोकनें की र्जुरत कर के दिखा देवें। हम बाल्मिकी के बंशज हैं, जिसनें सबसे पहले संस्कृत भाषा में ‘ रामायण ‘ की रचना की । माता शबरी हमारी देवी हैं, जो ‘ नवधा भक्ति ‘ की ज्ञाता थी । बाल्मिकी समाज सनातन की रक्षा करनें में मर -मिटने को सदैव तैयार रहता है। रामायण काल का बंदर – भालु आज का बाल्मिकी समाज है, जो जंगलों में रहकर कंद – मुल, महुआ – मकई खाकर जींदा है। बाबा वागेश्वर धाम की नवीनगर में आयोजित कार्यक्रम की रक्षा करनें में पुरा बाल्मिकी समाज पुरे कुटुम्बा विधान सभा के विभिन्न मार्गों पर खड़ा रहेगा । विधायक ललन भुईयां ने मिडिया के माध्यम से सवालिया लहजे में कहे कि आखिर किस नियम और कानून के अनुसार सांसद या विधायक किसी को कहीं आने-जाने पर रोक लगा सकते हैं?