देव/ औरंगाबाद : अम्बुज कुमार/ सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
लोक आस्था का महान पर्व छठ सप्तमी तिथि को उषा कालिन सूर्य ( उगते सूर्य ) को अर्ध्य देकर ब्रतियों नें किया समापन I पुरे औरंगाबाद जिले के देव, मदनपुर, दुमुहान, उमगा, देवकुण्ड़ सहीत विभिन्न घाटों पर ब्रतियों नें पाँच बजे भोर से ही जल में खड़ा होकर बाल स्वरूप सूर्य के आसमान में निकलनें की प्रतिक्षा में खड़े दिखे । सूर्य के निकलनें में विलंब होनें पर ब्रतियों नें पारंपरिक गीत के माध्यम से


भगवान सूर्य से शिकायत भी की । ” रोज – रोज उगत रहे, भोर सवेर । आज काहे कईलु अबेर । सुरजमल उग न, भईल अरगिया के बेर । आदित्य मल लिहु न, अरगिया मोर । ” जैसे ही सूर्य बादलों की ओट से निकले, ब्रतियों नें अर्ध्य देकर छठ ब्रत का पारण ( समापन ) किया ।
सनातन परंपरा में पति के निरोग एवं पुत्र ( संतान ) की कामना, स्वस्थ्य जीवन, अच्छी शादी में पतोहु, अच्छा दामाद हेतु छठ ब्रत को करते हैं । लोक गीतों का बोल है – ” रुनकी – झुनुकी हम माँगी पुतोहिया, पढ़ल पंड़ित दामाद । ” एको गे पुतर बिना, जगवा अंधार लाल । “
ब्रतियों की हार्दिक इच्छा होती है – ” पटना के घाट पर करीवई ब्रतिया हो, अन घाट नाहीं हम जाईव । हे छठी मईया – देहु न हमरा आशीश । “
