आलोक कुमार संपादक सह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
इन दिनों मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ तथा कथित छोटे सरकार के छोटी बेटी के शादी के चर्चा देश विदेश में भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इस कदर हो रहा है कि आज सोशल मीडिया भी मानों हाईजेक हो गया है। बिहार में सरकारी खजाना नील है। राशि के अभाव में प्रदेश में विकास और कल्याणकारी योजनाएं प्रायः ठप है। अपने अधिकारी, कर्मचारी यहां तक कि शिक्षकों को समय पर

वेतन-भत्ता भी समयानुसार नहीं मिल रहा है। सच्चाई यह है कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी टल गया है। बहाना सीमांकन नहीं होना बताया जा रहा है लेकिन यह भी चर्चा सुना जा रहा है कि सरकार के खज़ाना नील है। लेकिन इसकी चर्चा आज सोशल मीडिया अथवा अन्य मिडिया प्लेटफार्म पर कम देखने को मिल रहा है। यदि इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा है तो मोकामा में होने वाले शाही शादी का जहां पानी के तरह पैसा बहाया जा रहा है। आज प्रेरणा लेने की जरूरत है देश के बड़े राजनैतिक घरानों से। प्रियंका गांधी वाड्रा के शादी भी संपन्न हुआ था। प्रियंका गांधी वाड्रा के शादी एक सादे समारोह आयोजित कर शादी का रश्म अदायगी किया गया था, इसी तरह राजीव गांधी और सोनिया गांधी का विवाह का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल फोटो और वीडियो यह बता रहा है कि इनके विवाह भी एक सादे समारोह आयोजित कर संपन्न हुआ था।