औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 4 दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया है। बड़ी संख्या में छठव्रती उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर पहुंचे। सभी ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। व्रती छठी मइया और सूर्य देव से पूजा के दौरान हुई भूल-चूक की क्षमा मांगकर पारण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत को समाप्त किया।
