देव सूर्य कुण्ड तालाब व बटाने दुमुहान छठ घाट सहित जिले भर में छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य


औरंगाबाद : अम्बुज कुमार ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


आज एतिहासिक देव सूर्य कुण्ड तालाब सहित पुरे जिले में छोटे- बड़े सूर्य कुण्ड तालाब में छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इस अवसर पर छठ व्रतियों को किसी तरह परेशानी नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान रखा जा रहा था। जानकारी के अनुसार जिले के

रिसियप बटाने नदी दुमुहान छठ घाट, देवकुंड, मदनपुर,उमगा, दाउदनगर मौला बाग स्थित सूर्य कुण्ड तालाब, शमशेर नगर अतिप्राचीन सूर्य कुण्ड तालाब, अरई, बिरई, कनाप सूर्य कुण्ड तालाब, में भी भारी संख्या में छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का जानकारी मिली है। कुटुम्बा प्रखंड के बिहार झारखंड के सीमा पर बटाने नदी में कल्पवृक्ष धाम परता, हरिहरगंज, किशुनपुर, परता बांध पर भी भारी संख्या में छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिये।