लोक आस्था का महापर्व का आज तीसरा दिन: डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे ब्रती

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। छठ व्रती आज शाम को छठ घाट पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्यास्त शाम करीब 5:17 बजे होगा। यानी संध्याकाल अर्घ्य शाम 5 बजे से शुरू होगा। बता दें कि 36 घंटे का यह महापर्व 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा। अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत तोड़ेंगे।