अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा छठ पूजा के अवसर पर सक्रिय रहा तथा छठ पर्व के मौके पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। स्वयं जिला अधिकारी और पुलिस कप्तान कमान संभाल रहे थे। सभी जगहों पर निरीक्षण करते दिखे गये। लेकिन जिला प्रशासन के आदेश नल जल योजना के संचालकों पर नहीं पड़ा। जिसका उदाहरण कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 04 में नल-जल योजना से छठ पर्व के अवसर पर भी समयानुसार नल जल से आपूर्ति नहीं हो सका। इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन तो नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति समयानुसार नहीं बल्कि मनाने ढ़ंग से होता ही है छठ पूजा के अवसर पर भी नल-जल योजना बेकार साबित हुआ और जिला प्रशासन के आदेश को भी अनदेखी करते हुए समयानुसार नल-जल से पानी का आपूर्ति नहीं हो सका।


