तजा खबर

जननायक के 99वीं जयंती के अवसर पर राजद ने संविधान व देश को बचाने का लिया संकल्प, संकल्प पत्र भरकर खाई कसम

अम्बा (औरंगाबाद)अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले मंगलवार को राजद के प्रखंड कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह के अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं संचालन मनोज कुमार पूर्व प्रखंड प्रमुख ने किया। सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा महान आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को हिफाजत के लिए न सिर्फ कसम खाई बल्कि पूर्व मंत्री एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुरेश पासवान तथा प्रदेश महासचिव और जिला पार्षद प्रतिनिधि ई०सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में संकल्प पत्र भरकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुरेश पासवान ने कहा कि आज देश वर्तमान केन्द्र के मोदी सरकार के नेतृत्व में गुलामी की ओर बढ़ रहा है तथा संविधान एवं देश के संप्रभुता और अखंडता पर चौतरफा हमला हो रहा है।जिसे बचाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरणा लेकर सभी देशप्रेमियों को आगे आने की जरूरत है। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह लालू प्रसाद यादव, वीपी सिंह जैसे लोग सरकार और सुख समृद्धि को बलिदान कर समाज के गरीबों तथा बंचीत वर्गों के कल्याण हेतु संघर्षरत रहे उसी तरह संगठित होकर समाज के सभी वर्गों के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आगे आने और देश तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस संविधान से हमारे जैसे गरीब का बेटा को सत्ता में भागीदारी मिला उस संविधान को कुचलने की

कोशिश नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पार्षद प्रतिनिधि ई०सुबोध कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है और पार्टी में सभी वर्गों के कमजोर एवं गरीब लोगों के मान सम्मान का हिफाजत के गारंटी के साथ साथ उनके हक और अधिकार के हिफाजत करने हेतु संघर्ष जारी है और जरुरत है समाज के सभी वर्गों को संगठित होने और देश तथा संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को हिफाजत करने का। प्रखंड राजद अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहे कि प्रखंड के सभी पंचायतों में भी जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने के लिए राजद अभियान चलायेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर अरुण कुमार डुमरी पंचायत के मुखिया रविंद्र यादव सुही पंचायत के मुखिया मंजीत यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकुमार सिंह यादव पूर्व प्रमुख मनोज कुमार यादव जगदीश यादव आस नारायण यादव पप्पू यादव नागेश्वर यादव बृजनंदन प्रजापति पंचम पासवान अमरेंद्र कुमार शर्मा अजय मेहता सुरेश मेहता संजय यादव बंगाली यादव समेत सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *