तजा खबर

लट्टा में किसानों के खलिहान में रखे धान के बोझा आग लगने से राख में तब्दील, फायर ब्रिगेड पहुंचने के पूर्व तकरीबन 2000 बोझा हुआ राख में तब्दील, संवाद प्रेषण तक आपदा प्रबंधन से राहत कार्य नगण्य

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के पौथू थाना अंतर्गत ग्राम लट्टा में किसानों का धान का फसल करीब 2000 बोझ जलकर देखते ही देखते राख में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार रणविजय शर्मा का करीब 5 बीघा का धान का फसल एवं रामजी शर्मा का 4 बीघा का धान का फसल कारु यादव के करीब 5 बीघा का धान का फसल एवं बृजनंदन राम के एक बीघा धान का फसल जल का राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पौथू थाना अध्यक्ष को दी गई। थानाध्यक्ष तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दिए एवं जब फायर ब्रिगेड घटना स्थल पहुंचा तो आग पर काबू पाया गया। हला की फायर ब्रिगेड आने के पहले ही उक्त किसानों के खलिहान में रखे धान के बोझा जल कर राख में तब्दील हो गया था। घटना से आहत किसानों के चेहरे पर चिंता एवं असंतोष का लकीरें दिख रहा है। संवाद लिखे जाने तक सरकार द्वारा अभी तक आपदा प्रबंधन द्वारा राहत अथवा मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *