तजा खबर

अम्बा में भाजपा नेताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कुटुम्बा मंडल अम्बा के कुणाल होटल में मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन पुर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर राज बैठा ने की,कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए मंडल अध्यक्ष ने केक काटा एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयाँ बाँटी गयी।

प्रधानमंत्री मोदी के बारे में चर्चा करते हुए भाजपा नेता औरंगाबाद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आधुनिक भारत की निर्माता है,इनके नेतृत्व में भारत दिन दुगना रात चौगुना विकाश की नव गाथा लिख रहा है,आज भारत पुन: विश्व गुरु बनने की ओर बढ रहा है, जैसा हमलोगों के पुर्वजों द्वारा बताया गया है कि देव,देवकुंढ एवं उमंगा के मंदिर का निर्माण भगवान विश्वकर्मा जी ने एक रात में ही बनाया था,यह संयोग ही है कि उनका भी जयंती आज है,श्री सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा पुजा की सभी को बधाई दी है। इस कार्यक्रम में पुर्व मंडल अध्यक्ष अनुज कु.सिंह,अभिषेक आनन्द,राजु पाण्डेय,अनिल सिंह,रोहित मेहता,सत्येन्द्र चौहान,अवधेश राम,अजीत पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह,रामाश्रय सिंह,नरेश शर्मा,आनन्द सिंह,बिरेन्द्र सिंह,अवधेश सिंह सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद थे,इस कार्यक्रम के बाद सतबहिनी मंदिर में माँ का दर्शन कर प्रधानमंत्री के दीर्धायु की कामना की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *