तजा खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मंदिर में पूजा-अर्चना कर की दीर्घायु जीवन की कामना

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

17 सितंबर रविवार को औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 7 राम राज्यनगर में भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह के आवास पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 73 वें जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह तथा संचालन अविनाश कुमार ने किया।कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम मोदी जी के तस्वीर के आगे केक काट एक दूसरे को खिलाया। फिर एक सभा का आयोजित कर पीएम मोदी

के जीवनवृत, व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया।भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि मोदी मैजिक के कारण ही आज संपूर्ण विश्व मे भारत का परचम लहरा रहा है।देश तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।मोदी जी सिर्फ हमारे नेता नहीं करोड़ो लोगों के प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।भाजपा नेता सुनील शर्मा किसान नेता विनोद शर्मा ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास की परिकल्पना से मोदी जी 140 करोड़ लोगों तक पहुंच गए है।वे बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ ले कर चलने की दृढनिश्चय ने राम राज के सपने को साकार रूप देता है।वरीय भाजपा नेता इंद्रदेव यादव ने कहा कि मोदी जो के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। शिक्षा,स्वास्थ, सड़क,उद्योग से लेकर विदेशनीति में आज हमारा कोई शानी नहीं।जी20 की अध्यक्षता कर हमने अपनी ऊर्जा और क्षमता संपूर्ण विश्व को दिखाया है।अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विगत 9 वर्षों से देश मे क्रांतिकारी बदलाव दिख रहा है।मोदी जी ने आम लोगों को भी विकास में सहभागी बना एक भारत-नेक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अनवरत प्रयत्नशील हैं।लाल किले से देशवाशियों को मेरे परिवार जन कह संबोधित करना देशवाशियों से उनके जुड़ाव का पता चलता है। आज उनके अन्नयोदय योजना, जन-धन योजना, किसान सम्मान योजना,आयुष्मान योजना द्वारा देश के आम लोगों को भी जोड़ा है। वे राष्ट्र के शिल्पकार है, जो अनवरत राष्ट्र को मजबूत करने में लगे हैं। ये कितना सुंदर संयोग है कि सृष्टि के शिल्पकार और राष्ट्र के शिल्पकार दोनों का जन्मदिन एक ही दिवस को पड़ता है। इस अवसर पर पीएम ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बहुत कम व्याज पर छोटे व्यवसाय करने वाले शिल्पियों को एक लाख रुपये देंने की योजना को लॉन्च कर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना कुटीर व्यवसाय को मजबूत किए राष्ट्र मजबूत नही हो सकता।उनके नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्वगुरु की अपनी ख्याति पुनः प्राप्त करने में सफल होगा।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।फिर स्थनीय देवी मंदिर व हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं में 73 दीप प्रज्जवलित कर और हनुमान चालीसा का पाठ कर ईश्वर से अपने नेता पीएम मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।लोगों के बीच मिठाइयाँ बाँट अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज भी आयोजित की। इस मौके वीरेंद्र कुमार सिंह, विजय प्रसाद निराला, राजेश्वर सिंह, विनोद सिंह, रमाकांत सिंह, मनोज शर्मा, तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य,रामानुज पांडेय,संजय राय, अमरेंद्र सिंह,युगलकिशोर सिंह, विनोद शर्मा, प्रवीण कुमार, अंजनी शर्मा, कमलेश प्रजापति, राजेश पांडे सत्येंद्र सिंह,सौरभ कुमार,टुन्ना गुप्ता, श्रवण प्रजापति, प्रदीप कुमार,प्रमोद विद्यार्थी, सुनील राम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता तथा अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *