तजा खबर

डॉ बद्री विशाल के मृत्यु पर अधिवक्ताओं ने मनाया शोक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

ब्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला विधिज्ञ संघ के परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता अपर लोक अभियोजक कामता प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में प्रिसिद्व डॉक्टर बद्री विशाल के स्वर्गवास हो जाने पर उनके याद में शोक सभा आयोजन हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने उनके याद में दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद शोक सभा मे चर्चा करते हुए कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि लगभग 70 वर्ष की जीवन अवधि गुजार चुके डॉक्टर साहब ने अपने जीवन काल मे जो सेवा दिया उसके लिए वे जरूर याद आते रहेंगे। वैसे तो आज चिकित्सको की कमी नही है फिर भी उनकी कमी को भरपाई करना मुश्किल है। क्योंकि डॉक्टर साहब एक पेशेवर चिकित्सक से ज्यादा भूमिका एक इंसान के रूप में निभाया है। वे कभी नही किसी को पैसे के अभाव में इलाज करने से इनकार किये ये उनकी जीवन का एक विशेष परिचय रहा है। जब लोगो को अच्छा उपचार हेतु दूर दूर भटकना पड़ता था तब वे हमारे जिले में सेवा दिए। उस समय शहर में गिने चुने ही चिकित्सक हुआ करते थे। वही अधिवक्ता नागेंद्र सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि डॉ साहब सचमुच में भगवान थे वे गरीबो के मसीहा थे सस्ता और उचित उपचार करने वाला आज डॉ का कोई विकल्प नही है। वे जहाँ भी रहे अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन किए। उनका जाना न केवल डिहरी वासियो के लिए क्षति है बल्कि औरंगाबाद के लिए भी अपूरणीय क्षति है। आज हम सब मर्माहत है। शोक सभा मे अधिवक्ता अनिल सिंग, डॉ समशेर सिंह, सतेंद्र सिंग, अतुल कुमार, श्रवेश सिंह, परशुराम सिंह, संग्राम सिंह, अंजनी सिंह, अजित सिंह, सुजीत सिंह अन्य सामिल हुए।