तजा खबर

पुलिस अधीक्षक ने अम्बा थाना में बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश व एरका चेकपोस्ट का भी किया निरीक्षण

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट

21 मार्च को पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अवैध शराब परिवहन/शराब माफियाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से अम्बा थाना अंतर्गत एरका चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच किया गया

एवं एरका चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी /अन्य पुलिस कर्मी के कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं अवैध शराब के रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तथा पुलिस

अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अम्बा थाना में अम्बा थानाध्यक्ष के साथ आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व के तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुई है।