तजा खबर

हसपुरा में भारतीय युवा मंच ने किया कम्बल वितरण

हसपुरा से शम्भु शरण सत्यार्थी का रिपोर्ट


हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड भारतीय युवा मंच के तत्वाधान में मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध सभागार में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विजय यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष शाहवाज मिन्हाज ने किया।
कार्यक्रम का उदघाट्न प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड प्रमुख विजय यादव, प्रखंड उपप्रमुख सत्येन्द्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।
तत्पश्चात आगत अतिथियों को मंच की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारतीय युवा मंच के वैसे 32 नवयुवकों को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। जिन्होंने समय समय पर अपना खून देकर लोगों की जान बचाई थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय कुमार ने कहा कि भारतीय युवा मंच ने ग़रीब व असहायों के बीच कंबल वितरण कर एक मिशाल कायम किया है। साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद’अचल’ने कहा कि आज जहां समाज में युवाओं में काफी भटकाव देखा जा रहा है, वहां भारतीय युवा

मंच ने लोगों से सहयोग लेकर जो कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ,जिप प्रतिनिधि अखलाक अहमद, मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुमार, चिंटू कुमार, प्रखंड उप प्रमुख सत्येन्द्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा,डा.अरविंद कुमार उर्फ साधु जी, अरविंद कुमार शिक्षक, श्रीकांत कुमार, साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी,भोला कुरैशी ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय युवा मंच के जय प्रकाश,राजू भारती ,चांद खान,विवेक,अनीष, अंकित, आदित्य, विकास, मंटु,सोनम,विवेक कुमार,सिद्धि पांडेय, की भूमिका काफी सराहनीय रही। इस अवसर पर करीब आठ सौ गरीब असहायों को कंबल दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *