तजा खबर

आम सभा को सफल बनाने हेतु सांसद ने किया जनसंपर्क, कई पूर्व राज्य व केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंबा हाई स्कूल चिल्हकी मैदान में 22 जून (बृहस्पतिवार) को संध्या 5:00 बजे से आयोजित आम सभा को सफल बनाने के लिए 21 जून (बुधवार) औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह अपने स्थानीय समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अंबा थाना क्षेत्र के बलिया, सोनवर्षा, गंगहर, ढूंढा, व धान नेऊरा गांव में जनसंपर्क कर

आम सभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का अपील किया जनसंपर्क अभियान में सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ कुटुंबा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया मनीष पाठक, पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष कपिल देव पाण्डेय, अभय पासवान एवं ईश्वर दयाल सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। बता दें कि आम सभा में औरंगाबाद के सांसदके अलावे कई राज्य व केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *