तजा खबर

पटना के इस्कान मंदिर में गोवर्धन पूजा समारोह का लालू प्रसाद ने किया भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री डाक्टर सुरेश पासवान रहे उपस्थित

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि कृष्ण चेतना परिषद पटना के द्वारा इस्कान मंदिर पटना में आज भव्य गोवर्धन पूजा समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्पूर्ण

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा किया गया इस भव्य कार्यक्रम में हमें भी सामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता,संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव सहित बड़ी संख्या में इस्कान मंदिर के सभागार में श्रद्धालु उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में लालू प्रसाद ने भगवान कृष्ण के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया की किस तरह अन्याय के खिलाफ धर्म के पक्ष में वे खड़े होकर विश्व कल्याण की बात करते थे। भगवान कृष्ण योगी नहीं बल्कि कर्मयोगी थे।वे कर्म में विश्वास करते थे और उनका मुख्य उपदेश था,कि कर्म करो फल की चिंता नहीं करो।जैसा कर्म करोगे, वैसा फल अवश्य ही प्राप्त होगा।
आज के परिवेश में भी उन्होंने कहा कि धर्म का जिस तरह से सियासी इस्तेमाल हो रहा है वह बहुत ही चिंता का विषय है। धर्म का स्थान सियासत से लाखों गुना उपर है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज सबको संकल्प लेने की जरूरत है कि भाजपा जिस तरह से धर्म का इस्तेमाल सियासत के कर रही है उसका देश की जनता को मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए। और धर्म को सिर्फ आस्था और विश्वास के रूप में मानना चाहिए।आज भाजपा वाले भी गोवर्धन पूजा मनाने का ढोंग कर रहे हैं उसमें उधर सिर्फ कंस के वंशज हैं, और इधर कृष्ण चेतना परिषद द्वारा मनाया जा रहा है जहां सिर्फ भगवान कृष्ण के मानने वाले लोग हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *