तजा खबर

अतिप्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, थानाध्यक्ष ने आरोपितों को लिया हिरासत में, पुछ ताछ जारी

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत 139 एनएच किनारे बीराजबिगहा (शिवाला) स्थिति अतिप्राचीन शिव मंदिर में असमाजिक तत्वों ने बासहा बैल, शिव पार्वती, कार्तिक भगवान तथा बजरंगबली का मूर्ती तोड़ कर छत विक्षत कर दिया। घटना के

जानकारी आसपास के गांवों में जंगल के आग के तरह फैल गया। जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश चरम पर पहुंच चुका था और तनाव व्याप्त हो गया था जिसमें एक बड़ी घटना घटित होने की संभावना प्रबल हो गई थी।। लेकिन सूत्रों से जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही अम्बा थानाध्यक्ष दल – बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सुझबुझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराए तथा घटना के एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है।