तजा खबर

राजेश बनें विधानसभा में सचेतक , समर्थकों में प्रसन्नता व्याप्त

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

कुटुंबा विधायक श्री राजेश कुमार को विधानसभा के सचेतक बनाया गया है। उक्त जानकारी कांग्रेस के युवा नेता अजय राम ने दी है। विदित हो कि राज्य में महागठबंधन के सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के सलाह से विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कुटुम्बा के विधायक राजेश कुमार को सचेतक के पद पर मनोनीत किए हैं।इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। पत्र में उल्लेख है कि सचेतक को राज्य मंत्री का दर्जा रहेगा और उसके अनुसार वेतन भत्ता का भुगतान किया जायेगा।

राजेश राम को सचेतक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में प्रसन्नता व्याप्त है और श्री कुमार को बधाई दी है । बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष नीलम के प्रवक्ता रमाकांत पांडे अकबर अली अनु जाति विभाग के अध्यक्ष अजय राम ओम प्रकाश गुप्ता अजय तिवारी अभिजीत सिंह नरेंद्र सिंह डॉक्टर विनोद मेहता राम लखन वर्मा अजय मेहता महाराज मेहता विनोद चंद्रवंशी प्रताप चंद्रवंशी जितेंद्र मेहता सत्येंद्र राम कृष्णा यादव नीतीश यादव विकास यादव रिकी गुप्ता मनु राम अवध यादव यादव उपेंद्र सिंह दुबे आलम मोहम्मद मस्तान निहाल अंसारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *