पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा के जीत विकासवाद की जीत है: पुरुषोत्तम

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा व सहयोगी गठबंधन की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रवाद व विकास की जीत है मोदी

सरकार की राजनीति ने 2023 की शुरुआत जीत के साथ करके 2024 के लिए जीत का दरवाजा खोल दी है। तीन राज्यों के परिणाम से स्पष्ट है कि पूरे देश के साथ नॉर्थ ईस्ट से भी कांग्रेस का सफाया हो चुका है चुनाव में कांग्रेस की न भारत जोड़ो यात्रा काम आई और ना ही राहुल गांधी का नेतृत्व ।यह जीत नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का तपस्या का देन है। खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्त करने वाले में पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव सुनील शर्मा सुनील कुमार सिंह तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य बिरेंद्र कुमार सिंह विजय प्रसाद निराला अरविंद सिंह विनोद शर्मा टुना प्रसाद गुप्ता लक्ष्मी नारायण सिंह युगल किशोर सिंह अविनाश कुमार सुशील कुमार सिंह अनिल कुमार गुप्ता विवेक कुमार रघुनाथ राम मुकेश साव जयकिशोर मिश्रा मधेशवर चंद्रवंशी संजय गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *