तजा खबर

दिवंगत पूर्व पैक्स अध्यक्ष अर्जुन पाण्डेय को पैक्स अध्यक्ष व हम नेता श्रवण ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के परता पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन पाण्डेय के निधन का खबर सुन वर्तमान पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र मेहता व हम नेता श्रवण भुईयां ने दिवंगत आत्मा को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र मेहता उर्फ योगी ने खबर सुप्रभात को बताया कि स्व० अर्जुन पाण्डेय मृदु भाषी व प्रतीभा के धनी ब्यक्ती थे। उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक परता पैक्स के अध्यक्ष रहे और किसानों के हक में काम करते रहे। उनके ही प्रेरणा और आशीर्वाद से मैं किसानों के लिए संघर्षरत रहे और आज मैं दुसरी बार पैक्स अध्यक्ष बना इसका पूर्ण श्रेय स्व० अर्जुन पाण्डेय का रहा है। हम नेता श्रवण भुईयां ने भी दिवंगत आत्मा को शांति के लिए नम आंखों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्व ० अर्जुन पाण्डेय जनसंघ काल से ही राजनीति में सक्रिय रहे और मरते क्षण तक भाजपा का सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर अजीवन निर्वादीत रहा तथा अपने विरोधियों के प्रति भी कोई शिकायत नहीं रहा। दोनों नेताओं ने कहा कि इस संकट के धडी में शोक संतप्त परिजनों के साथ हम लोग मजबूती से खड़ा हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *