तजा खबर

स्थानीय समस्याओं के प्रति विधायक को किया ध्यानाकर्षित

अम्बा कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में व्याप्त जनसमस्याओं के प्रति राजद नेता प्रोफेसर अरुण सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,उमेश कुमार सिंह(अधिवक्ता) , कांग्रेस पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम कुटुम्बा विधायक सह बिहार विधानसभा में सचेतक सत्तारूढ़ दल राजेश

कुमार से औरंगाबाद स्थिति उनके आवास पर मिलकर अम्बा में व्याप्त जनसमस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षित कराते हुए नबीनगर रोड़ स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घघाटन कराते हुए शीघ्र इस रुट का सवारी वाहन को स्टैण्ड में ही लगवाने का मांग किया तथा बाजार में मुख्य पथ पर ही सवारी वाहन रुकने से संभावित दुर्घटना के खतरा से अवगत कराया इसके अलावे नबीनगर रोड़ में अम्बा चौक से लेकर नदी तक नाला निर्माण कराने एवं बाजार में वर्षा होने पर आवासीय परिसर में वर्षा के पानी प्रवेश करने से उत्पन्न परेशानी से भी विधायक को अवगत कराया। इसकी जानकारी राजद नेता प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने खबर सुप्रभात को बताते हुए कहे कि विधायक ने उपरोक्त समस्याओं का संज्ञान में लिए तथा स्थानीय कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी के साथ साथ एन एच के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया। प्रोफेसर अरुण कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सचेतक राजेश कुमार के द्वारा संज्ञान लिया गया है तथा उम्मीद है कि दो से चार दिन में सभी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।

2 thoughts on “स्थानीय समस्याओं के प्रति विधायक को किया ध्यानाकर्षित”

  1. Dzięki programowi monitorowania rodziców rodzice mogą zwracać uwagę na czynności wykonywane przez ich dzieci na telefonie komórkowym oraz łatwiej i wygodniej monitorować wiadomości WhatsApp. Aplikacja działa cicho w tle urządzenia docelowego, nagrywając wiadomości konwersacyjne, emotikony, pliki multimedialne, zdjęcia i filmy. Dotyczy każdego urządzenia z systemem Android i iOS. https://www.xtmove.com/pl/how-to-track-and-read-someones-whatsapp-messages-calls-location/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *